Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»मुख्यमंत्री ने सोलन के ममलीग में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
    सोलन

    मुख्यमंत्री ने सोलन के ममलीग में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

    By Himachal VartaAugust 14, 2023
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला सोलन की ग्राम पंचायत ममलीग में भूस्खलन से प्रभावित जड़ोन गांव का दौरा किया। यहां बादल फटने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मृत्यु हुई है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। मुख्यमंत्री इस त्रासदी पर भावुक हुए और कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

    ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जड़ोन में हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के लिए ज़िला प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं और राज्य सरकार प्रभावितों की सहायता के लिए उनके साथ दृढ़ता से खड़ी है। उन्होंने कहा कि हादसे में बहुमूल्य जान जाने की पैसे से भरपाई नहीं की जा सकती है, लेकिन राज्य सरकार प्रभावितों के घावों पर मरहम लगाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को घर बनाने के लिए राज्य सरकार समुचित आर्थिक मदद प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां भी आपदा के कारण लोगों को नुकसान हुआ है, राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों से एक-एक पैसा जुटाकर उनकी मदद करेगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 वर्षों में इस बार सबसे ज्यादा बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि इसका वैज्ञानिक कारण जानना जरूरी है ताकि सरकार उस पर उचित कार्यवाही कर जानमाल के नुक्सान को भविष्य में कम कर सके।
    इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. (कर्नल) धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, उपायुक्त मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.