नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) (एसपी जैरथ): प्रारम्भिक शिक्षा विभाग सिरमौर में सीएण्डवी श्रेणी के अध्यापकों की भर्ती हेतु काऊसलिंग शैडयूल जारी कर दिया गया है। सभी पात्र अभ्यर्थी 22 अगस्त से 24 अगस्त 2023 तक आयोजित होने वाले काउसंलिग में जिलावार भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर ने बताया कि सिरमौर, सोलन, शिमला और लाहुल स्पीति जिला के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 22 अगस्त की जायेगी। कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर और बिलासुपर जिला के अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग 23 अगस्त को रखी गई है। इसी प्रकार मंडी, किन्नौर, कुल्लु और चंबा जिला के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 24 अगस्त 2023 को की जायेगी। उन्होंने बताया कि ये काउंसलिंग उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सिरमौर स्थित नाहन के कार्यालय में प्रातः 10 बजे आरम्भ की जायेंगी।
उन्होंने बताया कि ड्राईंग मास्टर के 2 अनारक्षित पदों के लिए 3 नवम्बर 2003 बैच निर्धारित किया गया है। ओटी के एक अनारक्षित पद के लिए 5 फरवरी 2005 बैच, ओटी ओबीसी श्रेणी के एक पद के लिए 7 सितम्बर 2005 बैच तथा ओटी ओबीसी (जीसीएफएफ) के एक पद के लिए अप टू डेट बैच वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
राजीव ठाकुर बताया कि एलटी श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए एक पद अनारक्षित (जीसीएफएफ), एक पद अनुसूचित जाति (जीसीएफएफ), एक पद ओबीसी (अंत्योदय) हेतु अप टू डेट बैच वाले अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अन्य जिलों से सम्बन्धित पात्र अभ्यर्थी भी उक्त पदों के लिए निर्धारित काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
-0-
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
