सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 अगस्त, 2023 को आवश्यक रखरखाव एवं मुरम्मत के दृष्टिगत सोलन के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 17 अगस्त, 2023 को प्रातः 11.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक नानक विला, बघाट पैलेस, टैंक रोड़, फोरेस्ट रोड़ तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत निर्धारित तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Sunday, October 4
