Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»Sirmour # News # सिरमौर और ऊना जिला के चार लोगों ने जल जीवन मिशन के तहत दिल्ली में आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लिया
    सिरमौर

    Sirmour # News # सिरमौर और ऊना जिला के चार लोगों ने जल जीवन मिशन के तहत दिल्ली में आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लिया

    By Himachal VartaAugust 16, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ( रंजना शर्मा )    77वें स्वंतत्रता दिवस और जल जीवन मिशन के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिल्ली में देश के विभिन्न राज्यों से आये और मिशन से जुड़े विशिष्ट अतिथियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जल शक्ति नाहन मंडल के अधिशासी अभियंता आशीष राणा ने बतौर स्टेट नोडल आफिसर भाग लिया।
    आशीष राणा ने बताया कि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, सचिव विन्नी महाजन, सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और अतिरिक्त सचिव एवं मिशन डारेक्टर विकास शील, मिशन निदेशक राष्ट्रीय जल जीवन मिशन ने विशिष्ट अतिथियों से संवाद किया।
    देश के अलग-अलग राज्यों से आए हुए जल योद्धाओं ने जल जीवन मिशन से जुड़़़े अपने-अपने अनुभव इस कार्यक्रम में सांझा किये।
    आशीष राणा ने बताया कि दिल्ली के लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिमाचल प्रदेश से की ओर से विशेष आंमत्रित सदस्य के रूप में सिरमौर जिला के सरांहा क्षेत्र की राजेश्वरी और उनके पति इंद्र दत्त शर्मा और ऊना के हरोली निवासी रमन कुमारी और उनके पति तिलक राज ने भाग लिया।
    उन्होंने बताया कि ये विशेष आमंत्रित सदस्य हिमाचल प्रदेश की ऐसी पंचायतों से समारोह में बुलाये गये जिन्होंने ‘‘हर घर जल प्रमाणीकरण’’ की उपलब्धियां हासिल किया है। इन सदस्यों को जल शक्ति मंत्रालय में सम्मानित भी किया गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.