Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»Sirmour # News # अजय सोलंकी ने बिक्रमबाग में प्रभावित परिवार से मिलकर जाना हाल
    सिरमौर

    Sirmour # News # अजय सोलंकी ने बिक्रमबाग में प्रभावित परिवार से मिलकर जाना हाल

    By Himachal VartaAugust 16, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )     विधायक अजय सोलंकी ने आज नाहन के विक्रमबाग पंचायत के खैरवाला गांव में भारी बारिश के कारण भू-स्खलन से प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनका हाल जाना। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और इस त्रासदीपूर्ण घटना पर दुख प्रकट किया। अजय सोलंकी आज बुधवार को खैरवाला गांव पहुंचे। उन्होंने गांव के निवासी ईसा के घर पहुंचकर उनके 14 वर्षीय बेटे की अकाल मृत्यु पर गहरा शोक जताया। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाये प्रकट की। उन्होंने गांव के अन्य प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की और दुख प्रकट किया।

    विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि उन्होंने आज प्रभावित पंचायत का दौरा किया और भू-स्खलन से हुये नुकसान का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि ईसा के परिवार को फौरी राहत के तौर पर 25 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई है और राहत मैन्युअल के अनुसार और अधिक धनराशि प्रदान की जायेगी।
    उन्होंने कहा कि गत दिन विक्रमबाग के इस खैरवाला गांव में भू-स्खलन होने से ईसा के परिवार पर आफत आ गई थी। जहां उनका 14 वर्षीय बेटा घर के मलवे में दबकर अकाल ही काल का ग्रास बना, वहीं पर उनके दूसरे बेटे को गंभीर चोटें आई है। घर पूरी तरह नष्ट होने के कारण इस परिवार पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने कहा कि घर ढहने के कारण उनके घर का सारा सामान, राशन, कपड़े आदि सब नष्ट हो गए हैं।
    अजय सोलंकी ने कहा कि हिमाचल सहित पूरे सिरमौर में भारी बारिश के कारण भू-स्खलन और बादल फटने की घटनायें निरंतर हो रही हैं। लगातार बारिश होने से जान-माल का नुकसान हो बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि बार-बार आ रही आपदा से सभी आहत हैं और चिंताग्रस्त भी हैं। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में हम अपने विधानसभा के प्रत्येक सदस्य के साथ चटटान की तरह खड़े हैं।
    उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्र के सभी पीड़ितों से वह व्यक्तिगत रूप से निरंतर मुलाक़ात कर उनको हरसंभव सहायता प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं।
    .0.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.