सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर चक्कीमोड़ के समीप पहाड़ी पर भूस्खलन होने के बाद अब बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। इससे पूरी पहाड़ी के खिसकने का खतरा बना हुआ है। हैरत की बात तो यह है कि इस पहाड़ी ने अब एनएचएआई और फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी की रातों की नींद भी उड़ा रखी है। वहीं चक्कीमोड़ के इस पहाड़ को टिकाना और यहां पर सड़क का निर्माण करना एजेंसियों को लिए बड़ी चुनौती भी बना हुआ है।हालांकि, फोरलेन निर्माता कंपनी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से टीमें मुआयना कर रही हैं। इसी के साथ 24 घंटे पहाड़ी की रैकी में कंपनी लगी हुई है। जैसे ही भूस्खलन का अंदेशा टीम को लगता है, वैसे ही यातायात को रोक दिया जाता है। भूस्खलन के रुकने के बाद ही सुरक्षित ट्रैफिक चलाया जाता है, लेकिन पहाड़ी से मलबा और पत्थर अचानक सड़क पर गिरते जा रहे हैं। यहां पर पहाड़ी से अधिक पानी सड़क की ओर आने के कारण दलदल बना हुआ है।
Breakng
- ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
- शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
- स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
- जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
- पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
- विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
Tuesday, June 2
