नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में खनन विभाग की टीम ने जंबूखाला में अवैध खनन करते एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। खनन विभाग के द्वारा खनन अधिनियम के तहत जेसीबी संचालक पर 50,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है साथ ही ट्रैक्टर को चालान की कार्यवाही के लिए अदालत में भेज दिया गया है।जानकारी के मुताबिक, खनन विभाग को पांवटा के जंबूखाला में अवैध खनन की सूचना मिली थी। जिस दौरान मंगत राम शर्मा खनन निरीक्षक की अगुवाई में खनिज रक्षक अनुज कुमार, राजेश कुमार और मुकेश शर्मा की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर अवैध खनन करते हुए पकड़े गए।मौके पर पहुंची ने जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया और जेसीबी मालिक से खनन अधिनियमों के तहत 50,000 रुपए जुर्माने के रूप में लिए और ट्रैक्टर का चालान कर अदालत में भेज दिया है। कुलभूषण शर्मा जिला खनन अधिकारी के द्वारा खबर की पुष्टि की गई है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
