Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»आपदा प्रभावितों का पुनर्वास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डाॅ. शांडिल
    सोलन

    आपदा प्रभावितों का पुनर्वास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डाॅ. शांडिल

    By Himachal VartaAugust 18, 2023
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि आपदा के मध्य प्रभावितों का पुनर्वास और विभिन्न कार्यों को गति प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। डाॅ. शांडिल गत सांय सोलन ज़िला के कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत हिन्नर के गांव गौड़ा में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
    डाॅ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश प्राकृतिक आपदा के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के कारण प्रदेश में जानो-माल का बहुत अधिक नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार इस आपदा से निपटने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है।
    उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में अब तक 556 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान आंका गया है। प्रदेश में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का आकलन है।
    उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें सरकार द्वारा मुआवजे में की गई बढ़ौतरी के अनुसार सहायता राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। जिन लोगों के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, को भूमि उपलब्ध करवाने की दिशा में भी सरकार विचार कर रही है।
    डाॅ. शांडिल ने इस अवसर पर चगांव से हिन्नर सम्पर्क मार्ग को लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत निर्मित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कल्याणा स्थित सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य के लिए आरम्भिक तौर पर 03 लाख रुपये स्वीकृत किए। उन्होंने महिला मण्डल कल्याणा को सामान क्रय करने के लिए 25 हजार रुपये स्वीकृत किए।
    उन्होंने ग्राम पंचायत हिन्नर में खेल मैदान के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत किए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को टिकरी घलेच क्षेत्र के समीप गिरि नदी पर फुटब्रिज निर्माण के लिए सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए।
    डाॅ. शांडिल ने क्षेत्र में गिरि नदी से उठाऊ सिंचाई योजना तैयार करने के सम्बन्धित विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना से क्षेत्र के 15 गांव को जोड़ा जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के 06 गांव को 33 के.वी. विद्युत परियोजना से जोड़ने के निर्देश भी दिए।
    इस अवसर पर जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रमेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव राहुल ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, नगर निगर सोलन के मनोनीत पार्षद रजत थापा, शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अंकुश सूद, रोगी कल्याण समिति के सदस्य विनीश धीर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पलक राम कश्यप एवं जितेन्द्र ठाकुर, अजय कंवर, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत हिन्नर के प्रधान अनिल शर्मा, उप प्रधान नरदेव कश्यप, ग्राम पंचायत रहेड़ के उप प्रधान विकास ठाकुर, बीडीसी सदस्य मनीष ठाकुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौड़ा की प्रधानाचार्य संतोष कुमारी, ग्राम पंचायत हिन्नर के पूर्व उप प्रधान हरबंस चैहान, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट नरेश शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    .0.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.