काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कांगड़ा जिला के तहत 2 अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने चरस के साथ पंजाब के युवक सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत आते गांव मट्ट में पुलिस ने एक युवक से 50 ग्राम चरस बरामद की है। युवक की पहचान मोहित गिल निवासी जालंधर पंजाब के रूप में हुई है। थाना प्रभारी केहर सिंह ने कहा कि आरोपी के मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है। दूसरे मामले में थाना शाहपुर के अंतर्गत पुलिस ने सल्ली में एक दुकानदार से 506 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हुकम सिंह पुत्र बंसी लाल निवासी नोहली डाकघर चमियारा की दुकान की तलाशी ली तो वहां से उक्त चरस की खेप बरामद हुई। आरोपी सल्ली में मोमो-चौमीन आदि की दुकान करता है। थाना प्रभारी शाहपुर कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
