नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- बीते दो माह से राणाघाट-देवठी-राजगढ़ बस सेवा बंद होने से क्षेत्र की दो पंचायतों के लोगों और विशेषकर स्कूली बच्चों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। राणाघाट निवासी जीवन सिंह तोमर, ओम सिंह, इंद्र सिंह, प्रताप सिंह सहित अनेक लोगों ने बताया कि बीते कुछ वर्षों से यह बस सेवा राजगढ़ से तीन बजे वाया धार बघेड़ा होते हुए राणाघाट देवठी पहूंचती है । जीवन सिंह तोमर ने बताया कि राणाघाट, धाईला देवठी, ढाया पीतली के करीब चालीस बच्चे प्रतिदिन शरगांव पढ़ने जाते हैं। इन सभी बच्चों के बस के पास बने हुए हैं । बस न आने से करीब 12 किलोमीटर का पैदल सफर तय करके बच्चे शिक्षा ग्रहण करने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शरगांव आते हैं और सांय को 12 किलोमीटर की चढ़ाई चढ़कर वापिस घर पहूंचते हैं । उन्होने बताया कि बच्चों का अधिकांश समय पैदल सफर में ही बीत जाता है जिस कारण बच्चे अपने अध्ययन का कार्य नहीं कर पाते हैं । दूसरी ओर क्षेत्र के लोगों को राजगढ़ अदालत पेशी तथा अन्य सरकारी और निजी कार्य से जाना पड़ता है परंतु बस सेवा बंद होने से लोगों को बहुत परेशानी पेश आ रही है ।
दूसरी ओर एचआरटीसी अडडा प्रभारी राजगढ़ वीरेन्द्र चैहान का कहना कि सड़क खराब होने के कारण बस सेवा बंद कर दी गई है । बताया कि इस रूट के बंद होने से निगम को काफी घाटा हो रहा है । जब लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता योगेश कुमार से बात की गई इनका कहना है कि राजगढ़ हाब्बन सड़क के कोट स्थान से धार बघेड़ा के लिए सड़क कटती है जिसका करीब दो किलोमीटर हिस्सा कोटी पुल तक पंचायत के अधीन आता है जिसकी स्थिति ठीक नहीं है । जबकि इससे आगे की सड़क लोनिवि के अंतर्गत आती है जिस पर बारिश व भूस्खलन से पड़े लहासों को क्लीयर कर दिया गया है । जिसका प्रणाम पत्र मंडल कार्यालय को दे दिया गया है ।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Thursday, June 18
