Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»खेल»जिला स्तरीय अंडर- 14 खेलकूद के लिए चुनी गई बनकला स्कूल की 3 छात्राएं।
    खेल

    जिला स्तरीय अंडर- 14 खेलकूद के लिए चुनी गई बनकला स्कूल की 3 छात्राएं।

    By Himachal VartaAugust 19, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):-   जिला सिरमौर के राजकीय उच्च विद्यालय बनकला-2 की छात्राओं ने अंडर-14 वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन से स्कूल का नाम रोशन किया। राजकीय उच्च विद्यालय बनकला-2 की छात्राओं द्वारा ऊंची कूद प्रतियोगिता, शॉटपुट प्रतियोगिता और दौड़ प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करके जिला स्तरीय खेलकूद प्रतिस्पर्धा में अपनी जगह बनाई गई है। विद्यालय के मुख्याध्यापक प्यारे लाल पुंडीर ने बताया कि यह खंड स्तरीय खेलकूद प्रतिस्पर्धा राजकीय उच्च विद्यालय कैंट नाहन में आयोजित की गई थी। जहां राजकीय उच्च विद्यालय बनकला-2 की नौवीं कक्षा की छात्राअमृता ने शॉटपुट प्रतियोगिता में, आठवीं कक्षा की छात्रा नितिका ने 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में और आठवीं की छात्रा शिवानी ने ऊंची कूद प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त किया है।बता दें कि इन तीनों छात्राओं ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतिस्पर्धा में अपनी जगह बनाई है। मुख्याध्यापक प्यारे लाल पुंडीर ने बताया कि इन तीन छात्राओं के आलावा एक अन्य छात्रा वंशिका ने भी 600 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय में छात्राओं की सफलता पर ख़ुशी का माहौल था। मुख्याध्यापक और शिक्षकों के द्वारा सभी बच्चों को बधाई दी गई।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.