किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत जिला किन्नौर की पंचायतों के जन-प्रतिनिधियों के दल ने आज उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश से भेंट की।
गौरतलब है कि वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत आने वाली पंचायतों के 14 प्रधानों को केंद्र सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित समारोह में आने के लिए कहा गया था ताकि वह अपनी-अपनी पंचायतों से संबंधित मामलों को केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष रख सकें।
इसके उपरात आज वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत आने वाली पंचायतों के 14 प्रधानों ने उपायुक्त किन्नौर से भेंट की। उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत जिला के 33 गांव को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन 33 गांव को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा इन गांव में हर प्रकार की मूलभूत व आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य किया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
इसके अतिरिक्त उन्होंने पंचायतों को आपदा में सशक्त करने के लिए प्रधानों से सुझाव आमंत्रित किए।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त संजीव कुमार भोट, खण्ड विकास अधिकारी पूह इंद्र लोक्टस सहित अन्य उपस्थित थे।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Monday, October 5
