काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पुलिस थाना शाहपुर के तहत पठानकोट मंडी नेशनल हाईवे पर रैत में एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक एक दिन से गायब था जिसका शव रविवार को रैत बाजार के साथ लगते नाले में मिला। मृतक की पहचान सतीश कुमार (32) पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव बागड़ू पंचायत के रूप में हुई है।मृतक जलशक्ति विभाग में पंचायत के द्वारा फीटर के पद पर कार्यरत था जो कि पिछले एक दिन से गायब था। नाले में शव पड़ा होने के कारण उसके ऊपर मिट्टी की परत आ गई थी जिससे शव होने का पता नहीं चल रहा था। सुबह सुबह जब कबाड़ का काम करने वाले वहां पहुंचे तब उन्होंने शव को देखा तथा पुलिस को सूचना दी।मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के किए धर्मशाला भेज गया है
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
