बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) अब सितंबर से ओबीजी विभाग में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। बताते चलें कि प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान में करीब छह माह पहले प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ विभाग के लेबर रूम ने काम करना शुरू कर दिया था। इसमें स्त्री रोग से संबंधित नियमित और आपातकालीन सिजेरियन, कैंसर सर्जरी और सर्वाइकल कैंसर और अन्य घातक कैंसर की जांच की जाती है।इसके साथ ही विभाग में प्रसूति और स्त्री रोग अल्ट्रासाउंड भी किए जा रहे हैं। प्रदेश की जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए एम्स का प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ विभाग एक और कदम आगे बढ़ने जा रहा है। इसमें स्त्री रोग विभाग में जल्द ही लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। इसके लिए आधुनिक उपकरण एम्स पहुंच चुके हैं। विभाग इन्हें स्थापित कर रहा है। इसके अलावा कुछ माह में कोलपोस्कोपी एंड डायरेक्ट सर्जरी शुरू करने की भी योजना है। इससे महिलाओं के गर्भाशय में होने वाले कैंसर का पता लगाया जाता है और अत्याधुनिक तकनीक से सर्जरी से इलाज किया जाता है।
इसके अलावा जून तक एमनियोसेंटेसिस, जेनेटिक परीक्षण शुरू होने की संभावना है। इसमें गुणसूत्र की असमान्यताओं का पता लगाया जाता है। साथ ही इन विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन भी शुरू होगा। अभी यह तय नहीं है कि यह सब कब तक शुरू होगा और कब से यह सुविधा मिलेगी।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
