नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) (एसपी जैरथ):- हरिपुरधार क्षेत्र में नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई न होने से गुस्साई महिलाएं व स्थानीय लोग सड़क पर उतरे। महिलाओं व स्थानीय लोगों ने हरिपुरधार में नशा विरोधी रैली निकाली। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि पहले भी उन्होंने हरिपुरधार में नशे के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया था। महिलाओं ने बताया कि हाल ही में एक नशा गिरोह ने 14 अगस्त को एक व्यक्ति की हत्या कर दी है जिसके परिवार में पत्नी और दो छोटी लडकियां है । उनका कहना है की पुलिस के नाक के निचे ये कारोवार हो रहा है जिससे आज भी हरिपुरधार क्षेत्र में नशे का कारोबार खूब फलफूल रहा है। नशे के इन सौदागरों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। इसके चलते विवश होकर उनको सड़क पर उतरना पड़ा है। रैली निकालने वाली महिलाओं ने प्रशासन को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हरिपुरधार के हाटलों, ढाबों, नाई की दुकानों, परचून की दुकानों में चल रहे नशे के कारोबार को बंद नहीं किया गया तो वे फिर से सड़कों पर उतरेंगी। महिलाओं ने कहा कि युवाओं का भविष्य नशे के कारोबार के कारण खराब हो रहा है और पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। पुलिस प्रशासन की नाक तले इस अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है। इससे युवाओं का भविष्य और सामाजिक वातावरण भी खराब हो रहा है। महिलाओं ने प्रशासन और पुलिस प्रशासन से एक बार फिर नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की है और नशाखोरी का व्यापार करने वालों और राजेंद्र उर्फ पप्पू के हत्यारों को सख्त से सख्त सजा देने का आग्रह किया है।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Thursday, June 18
