नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- नेहर स्वार पंचायत के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र में अक्सर ताला लगा रहता है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बता दें यहां पर कोई भी स्थाई कर्मचारी नियुक्त नहीं है। जानकारी अनुसार, जब महीने में एक बार टीकाकरण होता है तभी स्वास्थ्य वर्कर दिखाई देते हैं और पूरे महीने बंद रहता है यहां तक कि आशा वर्कर भी को भी नहीं देखा जाता।अगर लोगों को पेरासिटामोल या कोई चोट आदि लग जाए तो 9 किलोमीटर पीएससी बागथन या 9 किलोमीटर पराड़ा जाना पड़ता है। लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार विभाग को अवगत कराया परंतु इसका कोई समाधान नहीं हुआ।लोग दूर-दूर से उप स्वास्थ्य केंद्र आते हैं लेकिन खाली हाथ वापिस जाना पड़ता है। लोगों ने विभाग से निवेदन किया है कि यहां पर स्वास्थ्य वर्कर की नियुक्ति की जाए और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी यहां पर रखा जाए जिससे कम से कम उप स्वास्थ्य केंद्र का दरवाजा तो खुला देखने को मिलेगा। जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक से इस बारे बात हुई तो उन्होंने कहा कि वह जानकारी प्राप्त करें गे और जल्दी ही वहां स्टाफ को भेजें गे ताकि वहां के लोगों की समस्या को दूर किया जा सके।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
