Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नशे के खिलाफ हरिपुरधार की महिलाएं निकली सड़कों पर
    सिरमौर

    नशे के खिलाफ हरिपुरधार की महिलाएं निकली सड़कों पर

    By Himachal VartaAugust 21, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  (एसपी जैरथ):-  हरिपुरधार क्षेत्र में नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई न होने से गुस्साई महिलाएं व  स्थानीय  लोग सड़क पर उतरे। महिलाओं व स्थानीय  लोगों ने  हरिपुरधार  में नशा विरोधी रैली निकाली। स्थानीय  लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और  नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने  बताया कि पहले भी उन्होंने हरिपुरधार में नशे के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया था।  महिलाओं ने बताया कि हाल ही में एक नशा गिरोह ने  14 अगस्त को  एक  व्यक्ति की हत्या कर दी है जिसके परिवार में पत्नी  और दो  छोटी लडकियां  है । उनका कहना है की पुलिस के नाक के निचे ये कारोवार हो रहा है जिससे आज भी हरिपुरधार  क्षेत्र में नशे का कारोबार खूब फलफूल रहा है। नशे के इन सौदागरों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। इसके चलते विवश होकर उनको सड़क पर उतरना पड़ा है।  रैली निकालने वाली महिलाओं ने प्रशासन को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हरिपुरधार  के हाटलों, ढाबों, नाई की दुकानों, परचून की दुकानों में चल रहे नशे के कारोबार को बंद नहीं किया गया तो वे फिर से सड़कों पर उतरेंगी। महिलाओं ने कहा कि युवाओं का भविष्य नशे के कारोबार के कारण खराब हो रहा है  और पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। पुलिस प्रशासन की नाक तले इस अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है। इससे युवाओं का भविष्य और सामाजिक वातावरण भी खराब हो रहा है। महिलाओं ने प्रशासन और पुलिस प्रशासन से एक बार फिर नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की है और नशाखोरी का व्यापार करने वालों और राजेंद्र उर्फ  पप्पू के हत्यारों को सख्त से सख्त सजा देने का आग्रह किया है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.