नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- श्री सनातन धर्म सभा द्वारा पांवटा साहिब के सभी मंदिर के प्रधान एवं पुजारी, धार्मिक संस्थाओं के प्रधानो की आज गीता भवन मंदिर में एक बैठक हुई। बैठक में उपस्थित रहे सभी ने मिलकर यह निर्णय लिया कि पांवटा साहिब में इस बार 6 सितंबर को जन्माष्टमी का त्योहार और 26 सितंबर को भगवान वामन द्वादशी महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें शोभायात्रा बद्रीपुर शिव मंदिर से प्रारंभ होगी और मां यमुना तट पर पहुंचेगी। मां यमुना की गोद में नौका विहार होगा और भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में राजेंद्र अग्रवाल , मयंक महावर , अजय संसरवाल, गर्वित गुप्ता , मयंक सिंघल , दिनेश गुप्ता , राकेश कश्यप , अश्विनी शर्मा , दीपक भंडारी, सुशील तोमर, संदीप बृजेश कौशिक, पंडित वेद मित्र नरेश खपड़ा, पंडित सुभाष भट्ट, पंडित मनोज शर्मा, किरण शर्मा, हिमांशु कौशिक, विनय गुप्ता, अश्विनी शर्मा, दीपक शर्मा, अश्वनी चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Thursday, June 18
