पाँवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पांवटा साहिब में बहरहाल बैरियर पर ट्राले व कार की टक्कर में ट्राले के कंडक्टर की ट्राली के नीचे आने से मौत हो गई। इस दौरान हादसे में कार सवार चार लोग भी घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए पांवटा अस्पताल लाया गया है। जहां चारों की हालत स्थिर फिर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार बहराल के पास तेज मोड़ पर ट्राले के ब्रेक फेल होने से ट्राले के आगे चल रही कार को ट्राला चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए, वहीं ट्राले की कंडक्टर साइट पर बैठा व्यक्ति नीचे गिर गया और ट्राली के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है व जांच की जा रही है। दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार पांवटा हॉस्पिटल में चल रहा है। मृतक कंडक्टर की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
