Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»फिलैटली छात्रवृत्ति दीन दयाल स्पर्श योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 सितम्बर
    सोलन

    फिलैटली छात्रवृत्ति दीन दयाल स्पर्श योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 सितम्बर

    By Himachal VartaAugust 22, 2023
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  डाक विभाग द्वारा डाक टिकटों को रुचि के रूप में अपनाने तथा इन पर अनुसंधान एवं अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फिलैटली छात्रवृत्ति दीन दयाल स्पर्श योजना आरम्भ की गई है। यह योजना वर्ष 2023-24 के लिए आरम्भ की गई है। यह जानकारी आज यहां सोलन डाक मण्डल के अधीक्षक डाकघर आर.डी.पाठक ने दी।
    आर.डी.पाठक ने कहा कि दीन दयाल स्पर्श योजना छठी कक्षा से नवीं कक्षा तक के उन छात्रों के लिए जिनका अकादमी रिकॉर्ड अच्छा है और जो डाक टिकट संग्रह में रुचि रखते हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत डाक टिकट संग्रह विषय पर लिखित प्रश्नोत्तरी एवं डाक टिकट संग्रह परियोजना के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। चयनित छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में प्रति वर्ष 06 हजार रुपये तथा प्रति माह 500 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
    उन्होंने कहा कि दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में छठी से नौवीं कक्षा का छात्र होना चाहिए। सम्बन्धित विद्यालय में फिलैटली क्लब होना चाहिए और छात्र इस क्लब का सदस्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सम्बन्धित विद्यालय में फिलैटली क्लब की स्थापना नहीं की गई है तो ऐसे छात्र पर योजना के तहत विचार किया जा सकता है जिसका अपना डाक टिकट संग्रह खाता हो। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार का अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड होना चाहिए। अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को शैक्षणिक रिकॉर्ड में 05 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
    आर.डी. पाठक ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन अधीक्षक डाकघर सोलन मण्डल सपरून-173211 पर डाक के माध्यम से तथा स्वयं भी दे सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 12 सितम्बर, 2023 निर्धारित की गई है।
    उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी विभाग की वेबसाईट www.indiapost.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.