नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में करंट की चपेट में आने से घायल हुए 26 वर्षीय बिजली बोर्ड के टीमेट विशाल कुमार ने आज पीजीआई चंडीगढ़ में आखरी सांसे ली। वहीं विशाल की मौत से उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। विशाल जिला चंबा का रहने वाला है। गौरतलब है कि 15 अगस्त को विशाल चीड़ावाली क्षेत्र की कॉलोनी में खंभे पर बिजली की तारों की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान उसे हाई वोल्टेज करंट लगा। जिसके बाद गंभीर अवस्था में विशाल को नाहन से पीजीआई रेफर कर दिया गया था। परन्तु आज तबियत ज्यादा बिगड़ने के कारण उसने दम तोड़ दिया। बताया ये भी जा रहा है कि विशाल को सर्जरी के लिए ले जाने की तैयारी कर ली गई थी। विशाल के निधन की सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी काफी संख्या में पीजीआई चंडीगढ़ पहुंच गए। साथ ही कच्चा टैंक पुलिस भी पीजीआई पहुंची है।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Thursday, June 18
