काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जवाली के अधीन नियांगल में पहाड़ी दरकने से मकानों के जमींदोज होने का सिलसिला थमा भी नहीं था कि अब कोटला में पहाड़ी दरकने से लोगों के मकानों पर खतरे के बादल मंडराने शुरू हो गए हैं। बुधवार सुबह कोटला के साथ लगती पहाड़ी दरकने से कोटलावासियों में अफरा-तफरी मच गई। एकाएक लोगों के घरों में मलबा घुस गया तथा लोग घरों को छोडक़र सुरक्षित स्थानों की तरफ भाग गए। कुछ लोगों ने तो घरों का सामान पिकअप में भर लिया तथा अपने रिश्तेदारों के घर ले गए। पंचायत में करीब 1000 घर हैं, जिनमें रहने वाले लोग अपनी-अपनी जान को बचाने के लिए कोटला बाजार में आकर खड़े हो गए हैं। एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की है कि घरों को छोडक़र सुरक्षित स्थान पर निकल कर जाएं।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
