सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ज़िला दण्डाधिकारी एवं ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने भारतीय मौसम विभाग द्वारा सोलन ज़िला में भारी वर्षा के आॅरेंज अलर्ट के दृष्टिगत शिक्षण संस्थानों के छात्रों एवं कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के लिए 24 अगस्त, 2023 को सभी शिक्षण संस्थान एवं आगंनवाडी केन्द्र में अवकाश के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार 24 अगस्त, 2023 को सोलन ज़िला के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों, सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों, सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, नर्सिंग संस्थानों, व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों, पाॅलीटेकनिकल महाविद्यालयों में अवकाश रहेगा।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Monday, October 5
