मंडी, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हाइडल चैनल सुंदरनगर का सर्विस रोड़ भारी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।जारी आदेश में कहा गया है कि बीबीएमबी ने बताया है कि 12 से 14 अगस्त के मध्य हुई भारी वर्षा के कारण सुंदरनगर हाइडल चैनल की बाहरी तटबंध ढलान को गंभीर क्षति पहुंची है। इस प्रकार की परिस्थितियों में हाइडल चैनल की सुरक्षा के लिए सावधानीपूर्ण उपायों की आवश्यकता है।इसे ध्यान में रखते हुए हाइडल चैनल के सर्विस रोड़ के दोनों ओर मरम्मत और पुनर्स्थापना काम पूरा होने तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग धनोटू- डडॉर-बग्गी सड़क होगा।
Breakng
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
Tuesday, July 21
