नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। बड़ी बात तो यह है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी और कोई नहीं बल्कि पीड़िता का रिश्तेदार ही है, जिसकी उम्र करीब 20 साल है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाना नाहन में केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, किसी अज्ञात शख्स ने चाइल्ड लाइन को इस बारे में गुप्त सूचना दी। जिसके बाद चाइल्डलाइन की टीम ने राजगढ़ पुलिस को इस बाबत सूचित किया। टीम द्वारा मामले में बच्ची के माता-पिता से बात की गई। माता-पिता ने टीम को बताया कि हमारी बेटी 4 से 6 महीने की गर्भवती है। जिसके बाद तुरंत ही महिला आरक्षी व सुपरवाइजर द्वारा बच्ची की काउंसलिंग की गई। वहीँ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
