श्री रेणुका जी हिमाचलवार्ता न्यूज़ ( राजीव कुमार ) हिमाचल में भारी बारिश से हुई तबाही को लेकर संत महात्मा भी आगे आए हैं। सिरमौर जिले के रेणुकाजी तीर्थ में स्थित गायत्री आश्रम के संचालक एवं महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए अंशदान के रूप में 1,00,100 रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी है। राशि का चेक स्वामी दयानंद भारती ने स्वयं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मंगलवार देर शाम को शिमला में भेंट किया।उन्होंने कहा कि प्रदेश पर आपदा का संकट काफी बड़ा है लेकिन वह इस अंशदान को प्रदेश के प्रभावित परिवारों की मदद के लिए समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने अन्य संत महात्माओं से भी संकट के इस दौर में सरकार की यथासंभव सहायता करने का आवाहन किया है। जिससे कि प्रदेश के जरूरतमंद लोगों तक मदद पहूँचाई जा सके। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने महामंडलेश्वर के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए इस अंशदान के लिए उनका आभार जाता है।स्वामी दयानंद भारती ने रेणुकाजी तीर्थ से जुड़ी कुछ समस्याओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जिस को उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से दूर करने का स्वामी दयानंद भारती को आश्वासन दिया। इस मौके पर रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार, रेणुका ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव मित्र सिहं तोमर व अनील कुमार आदि भी मौजूद रहे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
