मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मंडी जिला प्रशासन ने बालीचौकी उपमंडल के दुर्गम इलाके खोलानाला से 50 लोगों को सुरक्षित निकाल कर नगवाईं राहत शिविर में पहुँचाया है | 22-23 अगस्त को हुई भीषण बारिश और बाढ़ से खोलानाला में रास्ते ध्वस्त हो गए थे, जिससे इस इलाके का बाहरी दुनिया से संपर्क कट गया था | जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा तय बनाने को तत्परता से कार्य किया। सड़क संपर्क न होने की वजह से वहां पहुंचना बेहद कठिन था | लेकिन प्रशासन की टीम ने इस ऑपरेशन को बहुत हिम्मत के साथ पूरी सटीकता और सफलता से अंजाम दिया।
बृहस्पतिवार को एसडीएम बालीचौकी सोहन लाल, बालीचौकी के तहसीलदार और बीडीओ व अन्य अधिकारियों तथा एनडीआरएफ की टुकड़ी के साथ खोलानाला पहुंचे और वहां से लोगों को सुरक्षित निकाल कर राहत शिविर तक पहुँचाया |
बता दें, इस इलाके में 22-23 अगस्त को हुई भीषण बारिश के कारण भारी तबाही हुई है। कई घर बाढ़ और भूस्खलन की भेंट चढ़ गए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन प्रभावितों की मदद के लिए लगातार काम कर रहा है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
