Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»किन्नोर»Kinnour # News # एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार की समीक्षा बैठक आयोजित
    किन्नोर

    Kinnour # News # एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार की समीक्षा बैठक आयोजित

    By Himachal VartaAugust 25, 2023
    Facebook WhatsApp

    किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )     एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार में नए प्रवेश तथा विद्यालय में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के दृष्टिगत उपायुक्त कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने की।
    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एकलव्य विद्यालय में नए सत्र में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 60-60 छात्र/छात्राओं की सीटों को भरे जाने के लिए 10 सितम्बर, 2023 को परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि परीक्षा से पूर्व सभी सी.सी.टी.वी कैमरों की जांच कर ली जाए कि वे सभी चालू हालत में है। विद्यालय में चल रहे चार दीवारी खेल मैदान तथा सम्पर्क सड़क के कार्य को इस सत्र के अंत तक संबंधित विभागों को पूर्ण करने के आदेश दिए।
    उन्होंने लोक निर्माण को निर्देश दिए कि सम्पर्क मार्ग में जल निकासी का कार्य सुचारू रूप से हो। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह निचार में 11 व 12 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने विद्यालय के प्रबंधन को निर्देश दिए कि यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र व छात्राओं को खेल गतिविधियों में भाग लेने का भी पूर्ण अवसर प्रदान किया जाए।
    विद्यालय की प्रधानाचार्य गीतांजलि भूषण ने बैठक का संचालन किया तथा विद्यालय में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों और गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक ब्यौरा प्रस्तुत किया।
    इस अवसर पर सहायक आयुक्त संजीव कुमार भोट, एसडीएम भावानगर बिमला वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.