Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»Mandi # News # सीएम के निर्देश पर दूसरे दिन भी जारी रही राहत की उड़ान
    मंडी

    Mandi # News # सीएम के निर्देश पर दूसरे दिन भी जारी रही राहत की उड़ान

    By Himachal VartaAugust 25, 2023
    Facebook WhatsApp
    मंडी, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों पर मंडी जिले में लगातार दूसरे दिन राहत की उड़ान जारी रही। शुक्रवार को भी वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से मंडी जिले के दुर्गम क्षेत्रों में राशन समेत अन्य आवश्यक सामग्री और दवाइयों की खेप पहुंचाने का सिलसिला चला। इसमें जिले के बालीचौकी और थुनाग उपमंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई।
    डीसी अरिंदम चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्पष्ट निर्देश हैं कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्परता से लोगों को मदद पहुंचाई जाए। इसे लेकर लगातार दूसरे दिन वायुसेना की मदद से बालीचौकी और थुनाग उपमंडल के करथाच, कशौड़, ओड़धार और भाटकीधार क्षेत्रों में राशन, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई।
    बता दें, 22 और 23 को हुई भीषण बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन के कारण के बालीचौकी और थुनाग उपमंडल के दूरदराज क्षेत्रों में भारी तबाही हुई थी। वहां रास्ते ध्वस्त होने के कारण आवागमन में दिक्कत आई है। ऐसे में वहां हेलीकॉप्टर के माध्यम से राशन और अन्य आवश्यक सामग्री भेजने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने वीरवार को भी हेलीकॉप्टर के माध्यम से इन क्षेत्रों में राहत सामग्री की खेप पहुंचाई थी ।  उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर की एक उड़ान में करीब 1350 किलो सामग्री भेजी जा रही है। इसमें खाद्य सामग्री की 15-15 किलो की किटें, दवाइयों के बक्से, तिरपाल, कंबल समेत अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाई गई है। खाद्य सामग्री की प्रत्येक किट में आटा, चावल, 2 दालें, तेल, नमक, हल्दी तथा अन्य किचन मसाले हैं।लोगों ने सीएम का जताया आभार वहीं, हेलीकॉप्टर से मदद भेजने के लिए प्रभावि क्षेत्र के लोगों ने सीएम का आभार जताया है। उन्होंने मुश्किल की घड़ी में पूरी मजबूती से साथ खड़े रहने और हर तरह से सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की संवेदनशीलता और लोक हितकारी शासन व्यवस्था की प्रशंसा की।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.