किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) 98 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर वितरित की गई निःशुल्क दवाईयां 01 सितम्बर को सुंगरा तथा 02 सितम्बर को निचार पंचायत में आयोजित किया जाएगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर किन्नौर जिला के निचार उपमण्डल की ग्राम पंचायत चैरा में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें चैरा पंचायत तथा आस-पास के कुल 98 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। इस दौरान लोगों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई।यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी ने देते हुए बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर में संचारित और गैर-संचारित रोगों की जांच की गई। शिविर में 60 लोगों का मौके पर ही पोर्टेबल मशीन से एक्स-रे किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में हीमोग्लोबिन, उच्च-रक्तचाप तथा बाॅडी मास इंडैक्स सहित अन्य रोगों की जांच की गई।डाॅ. सोनम नेगी ने बताया कि जिला किन्नौर में विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों के आयोजन के तहत इस स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया तथा जिला के तीनों उपमण्डलों की विभिन्न पंचायतों में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 01 सितम्बर को जिला की ग्राम पंचायत सुंगरा तथा 02 सितम्बर को निचार ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. सुधीर सिंह, चिकित्सा अधिकारी डाॅ. डैकित, डाॅ. आदित्य सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Sunday, October 4
