Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»Mandi # News # व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत आवेदन आमंत्रित
    मंडी

    Mandi # News # व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

    By Himachal VartaAugust 26, 2023
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम, मंडी द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान जिला मंडी के अनुसूचित जाति से संबंधित युवक-युवतियों को निगम की दलित वर्ग व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं । यह जानकारी जिला प्रबंधक, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम, मंडी नीलम कुमारी ने देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण कंप्यूटर, मोटर ड्राइविंग, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, स्टील फैब्रिकेशन, वेल्डिंग वर्क्स, ब्यूटीशियन, हथकरघा, कटिंग टेलरिंग, शू-मेकिंग, प्लम्बर, कारपेंटर, बारबर बैम्बू वर्क में दिया जाएगा ।
    उन्होंने बताया कि आवेदक जिला मंडी के स्थाई निवासी, अनुसूचित जाति से संबंधित तथा आवेदक के परिवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक न हो या आवेदक आईआरडीपी/बीपीएल परिवार से संबंधित होना चाहिए। आवेदक की आयु 18-35 साल के मध्य होनी चाहिए । आवेदक ने बेरोजगार भत्ता/कौशल विकास भत्ता प्राप्त न किया हो, उसका शपथ पत्र आवेदन पत्र के साथ संलग्न होना चाहिए ।
    उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक संबंधित दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां सहित सादे कागज पर प्रार्थना पत्र किसी भी कार्य दिवस पर निगम कार्यालय मंडी में 15 सितम्बर, 2023 तक जमा कर सकते हैं ।
    अधिक जानकारी के लिए जिला प्रबंधक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम, मंडी के कार्यालय या निगम की वैबसाईट हिमाचलसर्विसडाटनिकडाटइन/एचपीएससीएसटीडीसी पर सम्पर्क किया जा सकता है ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.