Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»Mandi # News # जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन अब 31 अगस्त तक
    मंडी

    Mandi # News # जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन अब 31 अगस्त तक

    By Himachal VartaAugust 26, 2023
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में वर्ष सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 31 अगस्त तक कर सकते हैं । यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के प्राचार्य एस.डी. शर्मा ने दी । उन्होंने बताया कि पहले आवेदन 25 अगस्त तक आमंत्रित किए गए थे, जिसे अब 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है ।उन्होंने बताया कि मंडी जिला में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर सरकारी स्कूल में वर्ष 2023-24 में पांचवी कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2024-25 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने पांचवी कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों व संबधित पाठशालाओं के मुख्याध्यापकों से आग्रह किया कि वे इच्छुक विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित करें। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 31 अगस्त 2023 है ।उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपनी फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, आधार/आवासीय प्रमाण पत्र एवं मुख्याध्यापक द्वारा जारी निर्धारित प्रपत्र 10 से 100 केबी के बीच काहो, पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।आवेदन के लिए अधिक जानकारी हेतु नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट या जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह की वेबसाइट का अवलोकन करें। इसके अतिरिक्त विद्यालय के दूरभाष नम्बर 01905-282046, 9418160145, 9805319303 और 8219207178 पर किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।चयन परीक्षा 04 नवम्बर को 11.30 बजे निर्धारित की गई है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.