Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आपदा के समय में पुलिस ने किया सराहनीय कार्य : डीजीपी
    सिरमौर

    आपदा के समय में पुलिस ने किया सराहनीय कार्य : डीजीपी

    By Himachal VartaAugust 27, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):-   हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के बीच हिमाचल पुलिस के जवानों ने सराहनीय कार्य किया है। यह बात सिरमौर जिला में कानून व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे  डीजीपी संजय कुंडू नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। संजय कुंडू ने कहा कि आपदा के बीच हिमाचल प्रदेश में करीब 70 हजार सैलानी फंसे हुए थे जिन्हें हिमाचल पुलिस की मदद से समय रहते निकाला गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जहां पर भी प्राकृतिक आपदा आई हिमाचल पुलिस हर समय वहां मुस्तैद रही। उन्होंने कहा कि आपदा के बीच सिरमौर जिला पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है उन्होंने बेहतरीन कार्य के लिए सिरमौर जिला पुलिस की पीठ भी थपथपाई। डीजीपी  ने कहा कि बेहतर कार्यों के लिए देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने भी पत्र लिखकर हिमाचल पुलिस को शाबाशी दी है। डीजीपी ने कहा कि कई राज्यों की सीमाओं से सटे हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था अन्य राज्यों की अपेक्षा बेहतर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में भारी कमी दर्ज हुई है पिछले 3 साल में हिमाचल पुलिस द्वारा लापता 4 हजार से अधिक महिलाओं व बच्चों को ढूंढ निकाला है। साथ ही सड़क सुरक्षा की दिशा में भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए जिसके चलते सड़क दुर्घटनाओं में 8 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। डीजीपी ने कहा कि सरकार के दिशा निर्देश अनुसार हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है और कई बड़े नशा माफियाओं की कमर हिमाचल पुलिस तोड़ चुकी है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि खनन माफिया, वन माफिया, वाइल्डलाइफ क्राइम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अभी तक करीब 3.14 करोड़ रुपए का जुर्माना हिमाचल पुलिस द्वारा वसूला जा चुका है। डीजीपी ने कहा कि अधिकतर समय फील्ड में हिमाचल पुलिस के कर्मचारियों तथा लोक निर्माण विभाग के जेसीबी मशीन ऑपरेटर ही मौके पर मिलते थे। हिमाचल प्रदेश में आई आपदा में हर समय फोर्स के जवान दिन रात लोगों को बचाने के लिए डटे रहे। कुल्लू मनाली में 70 हजार लोगों, 12 हजार गाड़ियों तथा 31 देश के दो हजार से अधिक विदेशी पर्यटकों को हिमाचल पुलिस ने बचाया। इस दौरान एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने भी बेहतर कार्य किया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस के बेहतर कार्य करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित कई देशों के राजदूतों में प्रदेश सरकार तथा हिमाचल पुलिस का आभार जताया है। संजय कुंडू ने कहा कि आपदा का दौर बड़ा बड़ा कठिन था। जिला सिरमौर में भी आपदा आई। इस दौरान सिरमौर पुलिस ने लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने तथा लोगों की सहायता में हर संभव प्रयास किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा , डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर , डीएसपी संगडाह मुकेश कुमार और  डीएसपी राजगढ़ अरुण कुमार मोदी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.