Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
    • डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में रेड क्रास डे पर प्रधानाचार्य ने प्रकाश डाला
    • पाकिस्तान द्वारा साइबर हमलों के प्रयासों में वृद्धि को देखते हुए हिमाचल पुलिस ने नागरिकों को सर्तक रहने का आग्रह किया।
    • उद्योग मंत्री पांवटा साहिब के राजपुरा में 13 मई को करेंगे ‘‘सरकार गांव के द्वार‘‘ कार्यक्रम की अध्यक्षता
    • डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में रेस प्रतियोगिता का आयोजन
    • बिजली उपभोक्ता तुरंत बिल‌ जमा कराए नहीं तो कनेक्शन कटे गा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, May 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»खेलों से बच्चे एक दूसरे का सम्मान करना सीखते हैं तो वहीं शारीरिक व मानसिक तौर पर भी मजबूत बनते हैं – राघव शर्मा
    ऊना

    खेलों से बच्चे एक दूसरे का सम्मान करना सीखते हैं तो वहीं शारीरिक व मानसिक तौर पर भी मजबूत बनते हैं – राघव शर्मा

    By Himachal VartaAugust 28, 2023
    Facebook WhatsApp
    ऊना  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेज़र ध्यानचंद की स्मृति में इंदिरा स्टेडियम ऊना में पुरूषों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा ने किया। इस मौके पर ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रतिभागी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे निकलने के लिए एक उचित मिलता है। उन्होंने कहा कि मेज़र ध्यानचंद को दुनिया के महान हॉकी खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। मेजर ध्यानचंद को उनके अपने अलग तरीके से गोल करने के लिए भी याद किया जाता है। उन्होंने बताया कि उनकी जन्म तिथि को भारत में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद को ‘हॉकी का जादूगर’ भी कहा जाता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से अनुशासन की भावना को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों से जहां बच्चे एक दूसरे का सम्मान करना सीखते हैं वहीं वे शारीरिक व मानसिक तौर पर भी मजबूत बनते हैं।  उन्होंने कहा कि आज शिक्षा के साथ-साथ खेलों का महत्व भी बढ़ा है तथा खेलों के माध्यम से भी बच्चे अपना बेहतरीन भविष्य बना रहे हैं। उन्होंने बच्चों से खेलकूद गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने तथा खेलों के माध्यम से अपने क्षेत्र, जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का आहवान किया।  विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलना का आहवान किया। उन्होंने कहा कि खेलों से जहां एक दूसरे जगह की संस्कृति को सीखने का मौका मिलता है वहीं आपसी भाई-चारे को भी बढ़ावा मिलता है। खेले के गए मैचों के परिणाम अंडर-19 हॉकी खेल प्रतियोगिता में 9 जिलों की टीमों के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला मैच ऊना और हमीपरपुर के बीच खेला गया जिसमें ऊना की हॉकी टीम ने 15 गोल दाग कर टूर्नामेंट के पहले मैच में जीत दर्ज की। ऊना की तरफ से हर्ष ने गोल की हैट्रिक लगाते हुए सर्वाधिक 8 गोल दागे। दूसरा मैच शिमला और कांगड़ा के मध्य खेला गया जिसमें शिमला ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांगड़ा को 3-2 के अंतराल से हराया। तीसरा मैच सिरमौर और सोलन के मध्य खेला गया जिसमें सिरमौर ने एक तरफा मैच में सोलन को 9-0 से परासत किया। चौथा मैच मंड़ी और बिलासपुर के मध्य खेला गया जिसमें मंडी ने बिलासपुर को 3-1 से हराया। इस अवसर पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया ने दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अभिनाष कपिला, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र सोहड़, पूर्व पार्षद शिव कुमार सैणी, शहरी युथ कांग्रेस अध्यक्ष राघव पुरी, तिलक राज सैणी के अतिरिक्त हॉकी कोच आशीष सेन, पुलकीत शर्मा, जगतार, अजय कटारिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
    • डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में रेड क्रास डे पर प्रधानाचार्य ने प्रकाश डाला
    • पाकिस्तान द्वारा साइबर हमलों के प्रयासों में वृद्धि को देखते हुए हिमाचल पुलिस ने नागरिकों को सर्तक रहने का आग्रह किया।
    • उद्योग मंत्री पांवटा साहिब के राजपुरा में 13 मई को करेंगे ‘‘सरकार गांव के द्वार‘‘ कार्यक्रम की अध्यक्षता
    • डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में रेस प्रतियोगिता का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.