शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) रामपुर के नजदीक मेहता स्टोन क्रशर के पास एचआरटीसी बस और निजी बस की टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवतियां घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी बस किन्नौर जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।निजी बस में 30 और एचआरटीसी बस में 32 यात्री सवार थे। सभी लोग सुरक्षित हैं। दोनों बसों के शीशे टूटने से नुकसान हुआ है। निजी बस किन्नौर से रामपुर और एचआरटीसी बस रामपुर से किन्नौर जा रही थी की अचानक खनेरी के पास आपस में टकरा गईं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
