नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) लक्ष्य शर्मा विभिन्न उद्योगों एवं कंपनियों में 242 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 31 अगस्त 2023 को जिला रोजगार कार्यालय सोलन में साक्षात्कार आयोजित किये जायेंगे। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने दस्तवेजों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर ने बताया कि मैसर्ज़ कोरोना रेमेडिज प्रा0 लि0 सोलन में 14 पदों, मैसर्ज़ टेक्निको एग्री लि. बददी में 13 पदों, मैसर्ज गेबरियल इंडिया परवाणु में 15 पदों, मैसज औरो टेक्सटाइल प्रा. लि. बददी में 100 पदों व एस. आई. एस. लि. आर. टी. ए. बिलासपुर में सिक्योरटी गार्ड के 100 पद भरे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वी., 12वी., बी.फार्मा., एम.फार्मा. बी.एस. सी., एम. एस. सी., डिप्लोमा मैकेनिकल, इैलेक्ट्रिकल, इैलेक्टोªनिकल अपेक्षित है। उक्त पदों पर भर्ती हेतु प्रार्थी की आयु 19 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित प्रार्थी को 14000-19000 रुपये का वेतनमान प्रतिमाह प्रदान किया जायेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी प्रमाण पत्र सहित जिला रोजगार अधिकारी सोलन के कार्यालय में 31 अगस्त 2023 को प्रातः 10 बजे पहुंचना सुनिश्चित बनायें।
अधिक जानकारी के लिए 01792-227242, 70189-18595, 78768-26291 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
