नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- उद्योग, आयुष व संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिला वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह त्यौहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूती प्रदान करता है। इस दिन बहनें अपने भाई के दायें हाथ पर राखी बांधकर उसके माथे पर तिलक करती हैं और भाई की दीर्घायु की कामना करती हैं। भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देता है। यह त्यौहार भाई-बहन के रिश्ते हो पूरा आदर और सम्मान प्रदान करता है। उन्होंने कहा रक्षाबंधन आत्मीयता और स्नेह के बंधन से रिश्तों को मजबूती प्रदान करने का पर्व है। यह पर्व सामाजिक और पारिवारिक एकसूत्रता का भी द्योतक है। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच भी एकसूत्रता के तौर पर इस पर्व की भूमिका है।
हर्षवर्धन चौहान ने सिरमौर जिला के लोगों को रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील करते हुए कामना की है कि बहन की उम्मीद और भाई की पवित्र भावनाओं पर आधारित यह त्यौहार आप सभी के जीवन में खुशहाली लेकर आए।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
