मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) भर्ती निदेशक कर्नल डी.एस. सामंत ने बताया कि इस बार की अग्निवीर भर्ती में एक अहम बदलाव किया गया है। अग्निवीर भर्ती में 2023 के लिए आईटीआई सर्टिफिकेट युवा भी आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी उन्होंने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आईटीआई के विद्यार्थियों को दी। तकनीकी शिक्षा निदेशालय सुन्दरनगर के क्षेत्राधिकार में आने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी इस विडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े थे। तकनीकी निदेशालय में आयोजित की गयी विडियो कांफ्रेंसिंग में कर्नल डी.एस.सामंत ने आईटीआई के विद्यार्थियों को अग्निपथ स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को नौकरी के साथ-साथ देश की सेवा करने के अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2023 के लिए योग्यता मापदंड में बदलाव किया है। आईटीआई सर्टिफिकेट टेक्निकल ब्रांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।भर्ती निदेशक ने नई भर्ती प्रक्रिया, आईटीआई छात्रों के लिए योग्यता, महिलाओं के लिए इसमें अवसर, अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन बारे और तकनीकी रूप योग्य उम्मीदवारों को अग्निवीर भर्ती में लाभ बारे जानकारी दी।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Sunday, October 4
