मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) पंडोह, 9 मील, 4 मील, मंडी शहर और नेरचौक नगचला में सैंकड़ों वाहन फंस गए हैं।पंडोह-कुल्लू सड़क मार्ग बंद हो गया है। औट से चार किमी की दूरी पर मंगलवार रात करीब 10:15 बजे सुरंग नंबर11 झलोगी के पास भारी भूस्खलन हुआ है। प्रशासन के मुताबिक सड़क मार्ग को बहाल करने में समय लगेगा। पहाड़ी से लगातार बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे हैं। इस कारण अभी तक सड़क बहाली का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सड़क मार्ग बंद होने से पंडोह, 9 मील, 4 मील, मंडी शहर और नेरचौक नगचला में सैंकड़ों वाहन फंस गए हैं। वाहनों की कई किमी लंबी कतारें लग गई हैं। मंडी-कुल्लू वाया कमांद कटौला बजौरा सड़क मार्ग छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खुला है। गोहर से पंडोह सड़क मार्ग भी छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खुला है।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Sunday, October 4
