Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»वन विभाग के साथ समन्वय कर एफसीए के लम्बित मामलों का किया जाएगा निपटारा: अरिंदम चौधरी
    मंडी

    वन विभाग के साथ समन्वय कर एफसीए के लम्बित मामलों का किया जाएगा निपटारा: अरिंदम चौधरी

    By Himachal VartaAugust 31, 2023
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    वन संरक्षण अधिनियम(एफसीए) के अर्न्तगत लम्बित फारेस्ट क्लीयरेंस के मामलों का निपटारा करने के लिए मुख्य वन अरण्यपाल कार्यालय में जिलाधीश अरिंदम चौधरी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने अधिकारियों को वन विभाग के साथ समन्वय कर मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि विकासात्मक परियोजनाओं को शीघ्र शुरू किया जा सके। राज्य सरकार के निर्देशों के अंतर्गत लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए बैठक का आयोजन किया गया था।
    उपायुक्त में बैठक में एफसीए के लंबित मामलों की यूजर एजेंसियों लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, एनएचएआई, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन सहित विभिन्न विभागों की वस्तुस्थिति की पूरी जानकारी ली। अन्होंने इन्हें लम्बित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मामलोें को निपटाने के लिए विभागों का मार्ग दर्शन किया ताकि मामलों का जल्द से जल्द निपटारा किया जा सके। जिससे की विकास योजनाओं को सिरे चढ़ाकर लोगों को लाभान्वित किया जा सके।
    मुख्य वन अनरण्य पाल अजीत ठाकुर ने कहा कि लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए विभागों की तकनीकी सहायता की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों का वन मंजूरी के लिए भूमि, बजट, डिजाइन सहित मामले पोर्टल पर अपलोड करने को कहा। उन्होंने मामलों को समय पर निपटाने के लिए सभी विभागों से उनके विभाग के कर्मियों को प्रशिक्षण के लिए उनके कार्यालय में भेजने का आग्रह किया।
    सदस्य सचिव डीएफओ हेडक्वार्टर अंबरीश शर्मा ने बताया कि यह बैठक हर महीने आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि मामलों को निपटाने में वन विभाग पूरी मदद करेगा।
    बैठक में वन विभाग के अतिरिक्त लोक निर्माण, पर्यटन, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, पंचायती राज, शिक्षा, जल शक्ति पंचायती राज, नगर निगम के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.