Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»महिला मंडलों सहित विभिन्न संस्थाएं आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आए
    कांगड़ा

    महिला मंडलों सहित विभिन्न संस्थाएं आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आए

    By Himachal VartaAugust 31, 2023
    Facebook WhatsApp
    काँगड़ा  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   महिला मंडलों सहित विभिन्न संस्थाओं आपदा पीड़ितों की मदद के लिए खुलकर आगे आने लगे हैं। वीरवार को बैजनाथ के तारापुरी के तारा महिला मंडल ने सीपीएस किशोरी लाल तथा उपायुक्त डा निपुण जिंदल के माध्यम से आपदा प्रभावितों के लिए राहत सामग्री भेंट की जिसमें 160 किलो चावल, 50 किलो दालें, 170 किलो आटा, बर्तन, कपड़े तथा कंबल भेंट किए। यह सामग्री रेडक्रास सोसाइटी के माध्यम से आपदा प्रभावितों तथा रिलीफ शिविरों में भेजी जाएगी। इस अवसर पर रविंद्र बिट्टू, राजेंद्र परमार, विकास राणा शैलाभ अवश्थी, रेडक्रास सोसाइटी के सचिव ओपी शर्मा उपस्थित थे। इसी कड़ी में 17 वें करमापा ओजिन ट्रिनले दोरजे की ओर से मोनेस्टिक ओर्गेनाईजेशन ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए उपायुक्त के माध्यम से दस लाख चेक प्रेषित करते हुए हिमाचल को आपदा से राहत दिलाने की कामना भी की है।
    इस अवसर पर उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि विभिन्न संगठन और दानी सज्जन आपदा राहत कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने के लिए आगे आ रहे हैं, जो इस चुनौतीपूर्ण समय में प्रभावित परिवारों के प्रति उनकी चिंता और एकजुटता की भावना को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत तथा पुनर्वास कार्यों को गति प्रदान की गई है।
    उपायुक्त ने बताया कि जिले में आपदा प्रभावितों के लिए सरकार द्वारा 17 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। जिनमें धीरा में 6, ज्वालाजी में 7 तथा जयसिंपुर, नूरपुर, देहरा और जवाली में एक-एक राहत शिविर फिलहाल चल रहा है। उन्होंने बताया कि इन राहत शिविरों में अभी प्रभावित परिवारों के 500 के करीब लोग रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन राहत शिविरों में लोागों के रहने और खाने की व्यवस्था सरकार और सामाजिक संस्थाओं द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त पोंग बांध क्षेत्र में रेस्क्यू के दौरान इंदौरा और फतेहपुर में भी 5 राहत शिविर लगाए गए थे। जहां लगभग एक हजार लोगों के रहने-खाने के साथ स्वास्थ्य जांच तथा गर्भवती महिलाओं और बच्चें के लिए टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.