Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»स्वच्छ भारत मिशन के तहत सिरमौर में 684 निजी और 41 सामुदायिक शौचालय बनाये जायेंगे-सीमा कन्याल
    सिरमौर

    स्वच्छ भारत मिशन के तहत सिरमौर में 684 निजी और 41 सामुदायिक शौचालय बनाये जायेंगे-सीमा कन्याल

    By Himachal VartaSeptember 1, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा) जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल ने जिला की सभी पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी घरों को स्वच्छ रखने के दृष्टिगत शौचालयों के निर्माण का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का आग्रह ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों से किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन तभी कामयाब होगा जब हम हर जरूरतमंद और गरीब व्यक्ति के घर तक शौचालयों का निर्माण करने में सफल हो पायेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास विभाग स्वचच्छ भारत मिशन के तहत बेहतरीन कार्य कर रहा है।
    जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल आज शुक्रवार को नाहन में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण समिति की जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थी।
    सीमा कन्याल ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान सिरमौर जिला में सोलिड वैस्ट मैनेजमेंट के तहत नाहन, पच्छाद, पांवटा, राजगढ़, संगड़ाह, शिलाई और त्रिलोरधार विकास खंडों में 730 कंपोजिट पिट बनाने का लक्ष्य रखा गया है  जिनके निर्माण पर 72.87 लाख रुपये व्यय किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इससे जिला की 197 पंचायतों के 3.25 लाख की जनसंख्या को लाभ मिलेगा।
    उन्होंने बताया कि लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत जिला के विकास खंडों में 2348 कम्यूनिटी सॉकपिट बनाने का लक्ष्य है जिस पर 4.48 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी प्रकार 6 विकास खंडों में 13 ट्राईसाईकिल/रिक्शा आदि के क्रय पर 16.25 लाख रुपये व्यय होंगे। कुल मिलकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत सोलिड वेस्ट और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट पर जिला में 6.71 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च करने का प्रावधान है।
    सीमा कन्याल ने बताया कि वर्ष 2023-24 में सिरमौर जिला के 7 विकास खंडों में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजेमेंट के लिए 16 लाख रुपये प्रति यूनिट की लागत से 7 प्लास्टिक वैस्ट मैनेजमेंट यूनिटों का निर्माण करने का लक्ष्य है जिस पर 1.12 करोड़ रुपये व्यय होंगे।
    जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में जिला में 684 निजी शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है जिस पर 82.08 लाख रुपये व्यय होंगे। उन्होंने बताया कि निजी शौचालय निर्माण पर 12 हजार रुपये प्रति यूनिट की धनराशि स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदान करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत नाहन खंड में 150, पच्छाद में 55, पांवटा साहिब में 185, राजगढ़ में 80, संगड़ाह में 124, श्यिालाई में 50 तथा त्रिलोरधार खं डमें 40 निजी शौचाल निर्माण का लक्ष्य रखाा गया है।
    उन्होंने बताया कि सामुदायिक शौचालय (कम्यूनिटी मैनेजमेंट सेनिटरी कॉम्पलेक्स) निर्माण योजना के तहत वर्ष 2023-24 में जिला के 7 विकास खंडो में 41 सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य रखागया है जिन पर 1.23 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। इसी प्रकार गोबर्धन (बायो गैस प्लांट)योजना के तहत जिला में 50 लाख रुपये व्यय किये जायंेगे।
    परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल ने बैठक का संचालन करते हुए स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्धारित वित्तीय और भौतिक लक्ष्यों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने उपस्थित सभी ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने में सहयोग प्रदान करें ताकि आम जन को इस योजना का लाभ पहुंच सके और स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य भी हासिल किया जा सके।
    उप निदेशक उच्च शिक्षा कर्म चंद, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राणा सहायक अभियंता डीआरडीए एन.डी. शर्मा के अलावा विभिन्न खंडों से आये खंड विकास अधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.