किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) किन्नौर जिला के निचार उपमण्डल की ग्राम पंचायत सुंगरा व निचार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पंचायतवासियों सहित आस-पास के कुल 300 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। इस दौरान लोगों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी ने देते हुए बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर में संचारित और गैर-संचारित रोगों की जांच की गई। शिविर में 196 लोगों का मौके पर ही पोर्टेबल मशीन से एक्स-रे किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में हीमोग्लोबिन, उच्च-रक्तचाप तथा बाॅडी मास इंडैक्स सहित अन्य रोगों की जांच की गई।डाॅ. सोनम नेगी ने बताया कि जिला किन्नौर में विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों के आयोजन के तहत इस स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया तथा जिला के तीनों उपमण्डलों की विभिन्न पंचायतों में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 सितम्बर को जिला की ग्राम पंचायत पौंडा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. सुधीर सिंह, डॉ.नवदीप मेहता, डाॅ. रजत व डाॅ. सूर्यकांत सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
