नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ ( एसपी जैरथ ):- हिमाचल प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एल.आर. वर्मा ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) सिरमौर का पदभार संभाल किया है। वर्ष 2012 बैच के हिमाचल प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एल.आर. वर्मा इससे पूर्व जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक सोलन के प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थे।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और निर्देशों को सही परिप्रेक्ष्य में लागू करना है।
एल आर. वर्मा ने इससे पूर्व विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवायें प्रदान की है। उन्होंने एसडीएम पांवटा साहिब, एसडीएम अर्की, एसडीएम कंडाघाट के अलावा उप निदेशक पर्यटन, आयुक्त नगर निगम, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीबीएनडीए जैसे विभिन्न पदों पर भी अपनी सेवायें प्रदान की हैं।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
