सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ज़िला सोलन के 50-अर्की, 51-नालागढ़, 52-दून, 53-सोलन (अ.जा) तथा 54-कसौली (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों की सूचियों का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि यह प्रारूप लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 के प्रावधान अनुसार तैयार किया गया है। मनमोहन शर्मा ने कहा कि मतदान केन्द्रों की प्रारूप सूचियां जनसाधारण के निरीक्षण के लिए 02 सितम्बर से 08 सितम्बर, 2023 तक उपायुक्त कार्यालय सोलन सहित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कार्यालय सोलन, अर्की, नालागढ़ व कसौली के कार्यालयों में उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों की सूचियों के संदर्भ में कोई भी आपत्ति या सुझाव अथवा प्रस्तावना ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कार्यालय तथा सम्बन्धित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी के कार्यालय में 08 सितम्बर, 2023 तक प्रस्तुत किया जा सकता है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Tuesday, July 21
