किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) पंच कैलाशों में से एक किन्नर कैलाश की आधिकारिक यात्रा 31अगस्त देर रात संपन्न हुई। इस वर्ष मौसम के विपरित परिस्थितियों के बाबजूद किन्नर कैलाश के दर्शन के लिए 3072 श्रद्धालु पहुंचे, जिसमें दो विदेशी श्रद्धालुओं ने भी इस पवित्र यात्रा को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। बता दें कि 16 अगस्त से 31 अगस्त तक आधिकारिक रूप से शुरू की गई किन्नर कैलाश यात्रा को अधिकांश श्रद्धालुओं ने दो दिनों की कठिन यात्रा कर पूर्ण की। इस दौरान किन्नौर प्रशासन द्वारा यात्रा को सफल बनाने के लिए पुलिस सहायता के साथ मेडिकल की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। 31 अगस्त को कैलाश दर्शन के लिए निकला आखिरी जत्था दो सितंबर को वापस लोटेगा। मौसम अनुकूल न होने के बावजूद इस वर्ष भारी संख्या में श्रद्धालु किन्नौर पहुंचे। समुद्रतल से करीब 18500 फुट की ऊंचाई पर स्थित शिवलिंग के दर्शन के लिए देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी शिव भगत पहुंचे। हर दिन इस पवित्र यात्रा के लिए 300 ऑनलाइन और 250 ऑफलाइन पंजीकृत हुए। किन्नौर कैलाश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए गणेश पार्क के पास कई टेंट की व्यवस्था की गई थी। तांगलिंग बेस कैंप में लंगर की भी व्यवस्था जारी रही। एसडीएम कल्पा व जिला पर्यटन अधिकारी डा. शशांक गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष किन्नर कैलाश यात्रा में 3072 श्रद्धालुओं ने सफलतापूर्वक अपनी यात्रा पूरी की।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Sunday, October 4
