नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा ) 26 सितम्बर से 28 सितम्बर तक सरांहा में आयोजित किये जा रहे राज्य स्तरीय वामनद्वादशी मेले के लिए 15 सितम्बर 2023 को मेला स्थल का आवंटन एकमुश्त खुली बोली द्वारा किया जायेगा। इच्छुक बोलीदाता निर्धारित तिथि को बोली के लिए पहुंच सकते हैं। उप-मण्डल दण्डााधिकारी एवं मेला अधिकारी राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला सराहां डॉ. संजीव धीमान ने यह जानकारी प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि मेला स्थल के आवंटन के लिए उच्चतम बोलीदाता को बोली समाप्त होने के 24 घंटे के अन्दर बोली की कुल राशि जमा करवानी होगी। इच्छुक बोलीदाता 50 हजार रूपये धरोहर राशि सहित व्यक्तिगत तौर पर 15 सितम्बर, 2023 को प्रातः 10 बजे एस.डी.एम. कार्यालय सराहां में उपस्थित होना सुनिश्चित बनाये ताकि मेला स्थल उच्चतम बोलीदाता को आबंटित किया जा सके।
विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक बोलीदाता एस.डी.एम. कार्यालय सरांहा के दूरभाष नम्बर 01799-236528 पर सम्पर्क कर सकते है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
