सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ज़िला सोलन में 30 सितम्बर, 2023 तक राष्ट्रीय पोषण माह आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी आज यहां ज़िला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र सिंह नेगी ने दी।राजेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि इस वर्ष का राष्ट्रीय पोषण माह का विषय ‘सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत’ है। उन्होंने कहा कि पोषण माह के तहत स्तनपान, पूरक आहार, स्वस्थ बालक स्पर्धा, पोषण भी पढ़ाई भी, मेरा माटी मेरा देश, मिशन लाइफ माध्यम से पोषण में सुधार, आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ जीवन इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि ज़िला के आंगनवाड़ी केन्द्रों में भी सामुदायिक आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों में गोद भराई तथा अन्न्प्राशन इत्यादि आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह में आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण अभियान भी चलाया जाएगा।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Tuesday, July 21
