Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दल ने भूस्खलन-भूधंसाव के कारणों का पता लगाने को मंडी में किया सर्वे
    मंडी

    भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दल ने भूस्खलन-भूधंसाव के कारणों का पता लगाने को मंडी में किया सर्वे

    By Himachal VartaSeptember 4, 2023
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   मंडी जिले में बरसात में विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन और भूधंसाव की घटनाओं को देखते हुए भूगर्भीय सर्वेक्षण सोमवार से शुरू हो गया है। इसके लिए सोमवार को मंडी पहुंचे भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दो सदस्यीय दल ने पहले दिन आईआईटी मंडी के प्राध्यापकों और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर मंडी नगर, मंगवाई, टारना, सन्यारड़ी तथा आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने टारना में जलशक्ति विभाग कार्यालय भवन में आई दरारों के अलावा एसपी आवास तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश आवास का मुआयना भी किया।
    यह दल भूस्खलन-भूधंसाव के कारणों का पता लगाने के लिए भूभौतिकीय कारकों का अध्ययन करेगी। मंगलवार को सरकाघाट के जुकैण तथा बुधवार और गुरुवार को धर्मपुर क्षेत्र के रिउर में सर्वेक्षण करने के बाद शुक्रवार को दल डीसी मंडी के साथ बैठक करेगा।
    भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दल में विज्ञानी श्रेयसी महापात्रा और वांग्शीतुला ओझुकम शामिल हैं। वहीं संयुक्त सर्वेक्षण के दौरान आईआईटी मंडी के जियोस्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग विभाग के प्राध्यापक डॉ. आर. प्रसन्ना तथा डॉ. रजनीश शर्मा, एसडीएम सदर मंडी ओम कांत ठाकुर के अलावा नगर निगम मंडी, विद्युत बोर्ड, लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग के अधिकारी साथ रहे।
    जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने बताया कि इस बार बरसात में प्रदेश में जिस तरह से भूस्खलन और भू धंसाव की अत्यधिक घटनाएं हुई हैं, उन्हें देखते हुए मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जियोलॉजिकल सर्वे करवा के इसके कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। इसी संदर्भ में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम, आईआईटी मंडी के प्राध्यापकों के साथ मिलकर मंडी में पूरी गहनता से सर्वेक्षण कर रही है। रिपोर्ट के अनुरूप वर्तमान में इसकी रोकथाम के लिए कदम उठाने के साथ ही भविष्य में ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए कार्य योजना तैयार करने का काम किया जाएगा।
    गौरतलब है कि समूचे प्रदेश समेत मंडी जिले में अगस्त महीने में भारी बारिश के कारण अनेक जगहों पर भूस्खलन और भूधंसाव की घटनाएं हुई हैं। इस कारण कई मकान पूरी तरह क्षति हो गए वहीं अनेक मकानों में दरारे आई हैं। वहीं, भूधंसाव के कारण अनेक घरों को खतरा उत्पन्न हो गया है। इसे देखते हुए त्वरित समाधान के साथ साथ दीर्घकालिक उपायों को लेकर कार्य योजना बनाने के लिए प्रदेश सरकार व्यापक भूगर्भीय सर्वेक्षण करवा रही है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.