Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद मुहैया करवाई जाएगी: पठानिया शाहपुर की जनता ने आपदा कोष में 14 लाख का दिया अंशदान
    कांगड़ा

    आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद मुहैया करवाई जाएगी: पठानिया शाहपुर की जनता ने आपदा कोष में 14 लाख का दिया अंशदान

    By Himachal VartaSeptember 5, 2023
    Facebook WhatsApp
    काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद मुहैया करवाई जाएगी इस के लिए सरकार कारगर कदम उठा रही है ताकि प्रभावितों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। यह उद्गार विधायक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को शाहपुर में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर की जनता की तरफ से वे अभी तक मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 14 लाख रुपए की राशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि शाहपुर के लोगों ने आपदा में खुलकर अंशदान किया गया है इस के लिए ब्लाक कांग्रेस कमेटी,महिला कांग्रेस,पार्टी से सभी अग्रिमसंगठनों महिला मंडलों, पंचायत प्रतिनिधियों,
    पूर्व सैनिक लीग, कर्मचारी संगठनों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजिक संस्थाओं, व्यापार मंडलों, स्टूडेंट्स सहित दानी लोगों का आभार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश वर्तमान में प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। सरकार को 10 हजार करोड़ का नुक्सान हुआ है। विधायक केवल पठानिया ने कहा कि प्रदेश में आपदा के वाबजूद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिन रात एक कर हिमाचल की उन्नति व विकास के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना ही उनका मुख्य मकसद है तथा इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनी तथा अधिकतर का मौके पर ही निपटारा सुनिश्चित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा,ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,उप मण्डल अधिकारी करतार चंद,दिनेश शर्मा डीएफओ, अमित डोगरा एक्सीयन जलशक्ति विभाग, खण्ड विकास अधिकारी कंवर सिंह, बिजली बिभाग एक्सीयन अमन चौधरी, लोकनिर्माण विभाग एसडीओ वीपुल पुंज, राकेश कुमार तहसीलदार , एक्सीयन गज प्रोजेक्ट सुभाष शर्मा , एससीओ बिजली विभाग एसडीओ विक्रम शर्मा,एसडीओ जलशक्ति विभाग रजाक मोहम्मद, आरओ वन विभाग सुमित शर्मा, एव कृषि विभाग,पशुपालन विभाग ,सोइलकंजेर्वशन,शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर उपस्थित रहीं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.